scorecardresearch
Sunday, 15 March, 2026
होमदेशअर्थजगतमजबूत हाजिर मांग के कारण धनिया वायदा कीमतों में तेजी

मजबूत हाजिर मांग के कारण धनिया वायदा कीमतों में तेजी

Text Size:

नयी दिल्ली, सात जून (भाषा) हाजिर बाजार में मजबूती के रुख के बीच सटोरियों ने अपने सौदों के आकार को बढ़ाया जिससे वायदा कारोबार में मंगलवार को धनिया की कीमत 178 रुपये की तेजी के साथ 11,490 रुपये प्रति क्विन्टल हो गई।

एनसीडीईएक्स में धनिया के जून महीने में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 178 रुपये अथवा 1.57 प्रतिशत की तेजी के साथ 11,490 रुपये प्रति क्विनटल हो गई। इसमें 9,675 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि हाजिर बाजार में मजबूती के रुख और उत्पादक क्षेत्रों से सीमित आपूर्ति के कारण मुख्यत: धनिया वायदा कीमतों में तेजी आई।

भाषा राजेश राजेश

राजेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments