scorecardresearch
Saturday, 28 March, 2026
होमदेशअर्थजगतमजबूत हाजिर मांग से तांबा की वायदा कीमतों में तेजी

मजबूत हाजिर मांग से तांबा की वायदा कीमतों में तेजी

Text Size:

नयी दिल्ली, 23 जनवरी (भाषा) मजबूत हाजिर मांग के बीच वायदा कारोबार में शुक्रवार को तांबा की कीमत 5.30 रुपये की तेजी के साथ 1,278.35 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर ताांबा के जनवरी माह में आपूर्ति वाले तांबा के अनुबंधों की कीमत 5.30 रुपये अथवा 0.42 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,278.35 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई जिसमें 9,058 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

इसके फरवरी माह में आपूर्ति वाले तांबा अनुबंध की कीमत 4.10 रुपये अथवा 0.31 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,307.40 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई जिसमें 12,493 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि कारोबारियों द्वारा अपने सौदों का आकार बढ़ाने से मुख्यत: वायदा कारोबार में तांबा कीमतों में तेजी आई।

भाषा निहारिका

निहारिका

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments