scorecardresearch
Sunday, 22 February, 2026
होमदेशअर्थजगतचमड़ा उद्योग के मशीनरी विनिर्माण के लिए प्रोत्साहन योजना लाने पर विचार: गोयल

चमड़ा उद्योग के मशीनरी विनिर्माण के लिए प्रोत्साहन योजना लाने पर विचार: गोयल

Text Size:

नयी दिल्ली, तीन जनवरी (भाषा) वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने मंगलवार को कहा कि सरकार चमड़ा उद्योग में इस्तेमाल होने वाली मशीनरी और संबंधित उपकरणों के घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देने के लिये नई योजना लाने पर विचार कर रही है।

गोयल ने चमड़ा निर्यात परिषद (सीएलई) के एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘हम चमड़ा उद्योग में इस्तेमाल होने वाली मशीनरी और अन्य संबंधित सामान के घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देने के लिये नई योजना लाने पर गौर कर रहे हैं।’’

उन्होंने यह उम्मीद भी जताई कि चालू वित्त वर्ष के दौरान देश का वस्तुओं और सेवाओं का निर्यात 2021-22 की तुलना में उच्च वृद्धि दर दर्ज करेगा। वित्त वर्ष 2021-22 में वस्तुओं और सेवाओं का निर्यात रिकॉर्ड 676 अरब डॉलर रहा था।

भाषा

रमण प्रेम

प्रेम

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments