scorecardresearch
Tuesday, 10 March, 2026
होमदेशअर्थजगतकंपनियों ने कर्नाटक में 65,000 करोड़ रुपये के निवेश की प्रतिबद्धताएं जतायी: बोम्मई

कंपनियों ने कर्नाटक में 65,000 करोड़ रुपये के निवेश की प्रतिबद्धताएं जतायी: बोम्मई

Text Size:

बेंगलुरु, 27 मई (भाषा) कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने शुक्रवार को कहा कि राज्य सरकार स्विट्जरलैंड के दावोस में विश्व आर्थिक मंच (डब्ल्यूईएफ) की बैठक के दौरान राज्य के लिए 65,000 करोड़ रुपये की निवेश प्रतिबद्धताएं हासिल करने में सफल रही है।

बोम्मई ने कहा कि निवेश आकर्षित करने में कर्नाटक अग्रणी रहा है और डब्ल्यूईएफ बैठक सफल रही है। उन्होंने कहा, ‘‘दावोस बैठक के दौरान करीब 25 कंपनियों के साथ हमारी चर्चा के परिणामस्वरूप 60,000-65,000 करोड़ की निवेश प्रतिबद्धताएं जतायी गयीं। ये निवेश राज्य में होंगे।’’

दावोस से आने के बाद बोम्मई ने संवाददाताओं से कहा कि ये निवेश दुनिया के शीर्ष कंपनियों के कर्नाटक विशेषकर इसके प्रौद्योगिकी आधार और कुशल मानव संसाधन पर भरोसे का सबूत है।

उन्होंने कहा कि इन सभी परियेाजनाओं को छह महीने के भीतर मंजूरी मिल जाएगी और इनके क्रियान्वयन में एक से दो साल का वक्त लग सकता है, वहीं नवीकरणीय ऊर्जा से संबंधित परियोजनाओं को पांच से सात साल का वक्त लगेगा।

भाषा

मानसी रमण

रमण

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments