नयी दिल्ली, 22 सितंबर (भाषा) अदाणी समूह की कंपनियों के शेयरों में सोमवार को भी तेजी जारी रही और दो दिन में उनका संयुक्त बाजार मूल्यांकन 1.78 लाख करोड़ रुपये बढ़ गया।
हिंडनबर्ग मामले में बाजार नियामक सेबी के अदाणी समूह को आरोप मुक्त करने के बाद उसके सूचीबद्ध शेयरों में भारी खरीदारी हुई।
नियामक ने अपने आदेश में शेयरों में हेरफेर और संबंधित पक्ष के दुरुपयोग के आरोपों को खारिज कर दिया। इससे निवेशकों की सकारात्मक धारणा बढ़ी और अदाणी के शेयरों में लगातार दूसरे दिन तेजी आई।
अदाणी पावर का शेयर बीएसई पर 19.99 प्रतिशत बढ़कर 170.15 रुपये प्रति शेयर के ऊपरी सर्किट स्तर पर पहुंच गया।
अदाणी टोटल गैस के शेयर में 19.87 प्रतिशत, अदाणी ग्रीन एनर्जी के शेयर में 11.75 प्रतिशत, अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस के शेयर में 6.94 प्रतिशत, अदाणी एंटरप्राइजेज लिमिटेड के शेयर में 4.24 प्रतिशत, अंबुजा सीमेंट्स के शेयर में 1.43 प्रतिशत, अदाणी पोर्ट्स के शेयर में 1.17 प्रतिशत, एनडीटीवी के शेयर में 1.12 प्रतिशत और एसीसी के शेयर में 0.30 प्रतिशत की वृद्धि हुई।
इन कंपनियों ने मिलकर दो दिन में बाजार मूल्यांकन में 1,78,598.41 करोड़ रुपये जोड़े।
भाषा पाण्डेय अजय
अजय
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
