scorecardresearch
Sunday, 29 March, 2026
होमदेशअर्थजगतसीएमपीडीआईएल का 1,842 करोड़ रुपये का आईपीओ 20 मार्च को खुलेगा

सीएमपीडीआईएल का 1,842 करोड़ रुपये का आईपीओ 20 मार्च को खुलेगा

Text Size:

नयी दिल्ली, 16 मार्च (भाषा) कोल इंडिया की अनुषंगी इकाई केंद्रीय खान योजना एवं डिजाइन संस्थान (सीएमपीडीआईएल) का 1,842 करोड़ रुपये का आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) 20 मार्च को खुलेगा।

कंपनी ने सोमवार को बताया कि इस निर्गम के लिए मूल्य दायरा 163 से 172 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है। मूल्य दायरे के ऊपरी स्तर पर कंपनी का मूल्यांकन 12,280 करोड़ रुपये बैठता है। यह पूरी तरह से कोल इंडिया द्वारा 10.71 करोड़ शेयरों की बिक्री पेशकश (ओएफएस) के रूप में होगा। इसमें कोई नए शेयर जारी नहीं किए जाएंगे।

यह आईपीओ 24 मार्च को बंद होगा। कंपनी के शेयर 30 मार्च को बाजार में सूचीबद्ध होंगे। वित्त वर्ष 2024-25 के दौरान कंपनी का परिचालन राजस्व 2,103 करोड़ रुपये और शुद्ध लाभ 667 करोड़ रुपये रहा।

भाषा सुमित अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments