scorecardresearch
Friday, 10 April, 2026
होमदेशअर्थजगतसिपाका 25 अस्पतालों के साथ साझेदारी करेगी, 250 आईसीयू बिस्तरों को जोड़ने का लक्ष्य

सिपाका 25 अस्पतालों के साथ साझेदारी करेगी, 250 आईसीयू बिस्तरों को जोड़ने का लक्ष्य

Text Size:

चेन्नई, एक जनवरी (भाषा) ग्रामीण क्षेत्रों में गहन देखभाल इकाई (आईसीयू) सेवा मुहैया कराने वाली सिपाका आने वाले दिनों में लगभग 25 अस्पतालों के साथ साझेदारी करने की योजना बना रही है।

इसके साथ ही कंपनी ने 250 आईसीयू बिस्तरों को जोड़ने का लक्ष्य तय किया है। एक शीर्ष अधिकारी ने यह जानकारी दी।

चेन्नई इंटरवेंशनल पल्मोनोलॉजी एंड क्रिटिकल केयर एसोसिएट्स (सिपाका) ने छोटे शहरों और ग्रामीण क्षेत्रों में आपातकालीन और गहन देखभाल इकाइयों को खोलने के लिए अस्पतालों से बढ़ते अनुरोधों के कारण 25 संस्थानों के साथ सहयोग करने और लगभग 250 आईसीयू बिस्तर की योजना बनाई है।

सिपाका के प्रबंध निदेशक राजा अमरनाथ ने कहा, ”पिछले एक साल में हमने हर महीने एक अस्पताल के साथ करार किया है और हर अस्पताल में आईसीयू बेड बनाए गए हैं।”

शहर स्थित स्वास्थ्य सेवा प्रदाता ने 12 महीनों में 100 आईसीयू बिस्तर उपलब्ध कराये हैं।

भाषा रिया पाण्डेय

पाण्डेय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments