scorecardresearch
Monday, 30 March, 2026
होमदेशअर्थजगत'अमेरिका-भारत सीईओ फोरम' के एक कार्यकारी समूह के चेयरमैन बने चिराग पटेल

‘अमेरिका-भारत सीईओ फोरम’ के एक कार्यकारी समूह के चेयरमैन बने चिराग पटेल

Text Size:

नयी दिल्ली, नौ मार्च (भाषा) अमेरिका की एमनील फार्मास्युटिकल्स के सह-मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) चिराग पटेल को ‘अमेरिका-भारत सीईओ फोरम’ में स्वास्थ्य देखभाल और दवा क्षेत्र के कार्य समूह का चेयरमैन बनाया गया है।

फोरम में पटेल और कई अन्य उद्योगों के सीईओ शामिल होंगे। सीईओ फोरम का आयोजन शुक्रवार को नयी दिल्ली में अमेरिकी वाणिज्य विभाग और वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय द्वारा किया जाएगा।

यह मंच, अमेरिका और भारत के बीच वृद्धि के अवसरों पर अपना नजरिया बताने के लिए दोनों देशों के सीईओ और सरकारी अधिकारियों को एक साथ लाएगा।

न्यू जर्सी स्थित एमनील फार्मास्युटिकल्स 270 से अधिक फार्मा उत्पाद बेचती है।

भाषा रिया पाण्डेय

पाण्डेय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments