scorecardresearch
Sunday, 29 March, 2026
होमदेशअर्थजगतचीन की विमानन कंपनी चाइना ईस्टर्न ने शंघाई-दिल्ली सेवा फिर शुरू की, 95 प्रतिशत से अधिक सीटें भरी

चीन की विमानन कंपनी चाइना ईस्टर्न ने शंघाई-दिल्ली सेवा फिर शुरू की, 95 प्रतिशत से अधिक सीटें भरी

Text Size:

बीजिंग/नयी दिल्ली, नौ नवंबर (भाषा) चीन की विमानन कंपनी चाइना ईस्टर्न ने रविवार को शंघाई-दिल्ली सेवा शुरू की, जिसमें 95 प्रतिशत सीटें भरी हुई थीं।

ग्लोबल टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, 248 यात्रियों को लेकर उड़ान संख्या एमयू563 शंघाई पुडोंग अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से दिल्ली के लिए रवाना हुई।

भारतीय विमानन कंपनी इंडिगो 10 नवंबर से अपनी दैनिक दिल्ली-गुआंगझोउ सेवा शुरू करेगी।

शंघाई-दिल्ली मार्ग दोनों देशों के प्रमुख आर्थिक केंद्रों को जोड़ने वाला माना जाता है और इससे व्यापार, अर्थव्यवस्था और सांस्कृतिक आदान-प्रदान को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

चाइना ईस्टर्न की यह सेवा सप्ताह में तीन दिन बुधवार, शनिवार और रविवार — चलेगी।

विमानन कंपनी ने कहा कि यदि मांग हुई तो उड़ानों की आवृत्ति बढ़ाई जा सकती है।

भाषा योगेश पाण्डेय

पाण्डेय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments