scorecardresearch
रविवार, 8 जून, 2025
होमदेशअर्थजगतचीन 19 जून से कुनमिंग में दक्षिण एशिया प्रदर्शनी आयोजित करेगा

चीन 19 जून से कुनमिंग में दक्षिण एशिया प्रदर्शनी आयोजित करेगा

Text Size:

(के जे एम वर्मा)

बीजिंग, आठ जून (भाषा) चीन के युन्नान प्रांत की राजधानी कुनमिंग में इस साल 19 से 24 जून तक चीन-दक्षिण एशिया प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। इसमें भारत और पाकिस्तान की सबसे बड़ी उपस्थिति होगी।

प्रदर्शनी में उन्नत विनिर्माण, स्वच्छ ऊर्जा और आधुनिक कृषि जैसे प्रमुख क्षेत्रों पर आधारित 11 हॉल होंगे।

प्रदर्शनी का यह 9वां संस्करण है, जिसमें भारत और दक्षिण एशियाई देशों के साथ ही दुनिया भर के व्यापारी बड़ी संख्या में हिस्सा लेंगे।

चीन की सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार 54 देशों और क्षेत्रों के लगभग 1,400 उद्यमों ने भागीदारी की पुष्टि की है।

युन्नान प्रांतीय वाणिज्य विभाग के निदेशक ली चाओवेई ने कहा कि लगभग 1,000 पेशेवर खरीदारों के भाग लेने की उम्मीद है।

आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार 2024 में दक्षिण एशिया के साथ चीन का व्यापार लगभग 200 अरब अमेरिकी डॉलर होने का अनुमान है। इसमें से अधिकांश व्यापार भारत के साथ होगा।

पिछले वर्ष भारत-चीन व्यापार कुल मिलाकर लगभग 127.7 अरब अमेरिकी डॉलर था, जबकि भारत का व्यापार घाटा 99.2 अरब डॉलर रहा।

उन्होंने कहा कि प्रदर्शनी दक्षिण एशियाई देशों के उत्पादों को दर्शाने के लिए एक व्यापक मंच प्रदान करती है, जिसमें दो दक्षिण एशिया मंडपों में लगभग 800 बूथ हैं।

सरकारी ग्लोबल टाइम्स ने ली के हवाले से कहा कि भारत और पाकिस्तान की सबसे बड़ी उपस्थिति है, जिनमें से प्रत्येक के 140 बूथ हैं।

भाषा पाण्डेय

पाण्डेय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments