scorecardresearch
Tuesday, 24 March, 2026
होमदेशअर्थजगतमुख्यमंत्री नायडू ने यूएई यात्रा के पहले दिन उद्योग जगत के दिग्गजों से मुलाकात की

मुख्यमंत्री नायडू ने यूएई यात्रा के पहले दिन उद्योग जगत के दिग्गजों से मुलाकात की

Text Size:

अमरावती, 22 अक्टूबर (भाषा) आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने बुधवार को अपनी संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) यात्रा के पहले दिन राज्य को आगे बढ़ाने, निवेश आकर्षित करने और नवंबर में होने वाले ‘सीआईआई साझेदारी शिखर सम्मेलन’ के लिए उद्योगपतियों को आमंत्रित करने के उद्देश्य से कई उद्योगपतियों के साथ बैठकें कीं।

मुख्यमंत्री ने सबसे पहले सोभा समूह के संस्थापक पी.एन.सी. मेनन से मुलाकात की और उन्हें ग्रीनफील्ड राजधानी अमरावती के विकास के बारे में जानकारी दी।

एक बयान में कहा गया, ‘‘नायडू ने आंध्र प्रदेश में निवेश को बढ़ावा देने के लिए अपने तीन दिवसीय यूएई दौरे के पहले दिन कई उद्योग दिग्गजों के साथ व्यक्तिगत बैठकों में भाग लिया।’

पर्यटन, रियल एस्टेट और आतिथ्य क्षेत्रों में निवेश के अवसरों पर प्रकाश डालते हुए नायडू ने मेनन को बताया कि गूगल विशाखापत्तनम में एक एआई डेटा सेंटर स्थापित कर रही है।

उन्होंने सोभा समूह के संस्थापक को अमरावती में चल रही विकास परियोजनाओं को देखने के लिए आमंत्रित किया तथा राज्य को निवेश के लिए सर्वोत्तम गंतव्य बताया।

बयान में कहा गया कि इसके जवाब में मेनन ने अमरावती में विश्वस्तरीय पुस्तकालय के विकास के लिए 100 करोड़ रुपये के योगदान की घोषणा की।

इससे पहले, दुबई हवाई अड्डे पर मुख्यमंत्री का महिलाओं और उद्यमियों सहित बड़ी संख्या में तेलुगु निवासियों द्वारा भव्य स्वागत किया गया।

बाद में नायडू ने भारतीय दूतावास के प्रभारी ए अमरनाथ और दुबई के महावाणिज्य दूत सतीश सिवन से मुलाकात की।

भाषा योगेश अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments