scorecardresearch
Tuesday, 1 October, 2024
होमदेशअर्थजगतचेन्नई की कंपनी ने अपने 100 कर्मचारियों को कारें उपहार में दी

चेन्नई की कंपनी ने अपने 100 कर्मचारियों को कारें उपहार में दी

Text Size:

चेन्नई, 11 अप्रैल (भाषा) सूचना प्रौद्योगिकी कंपनी आइडियाज2आईटी ने सोमवार को अपने 100 कर्मचारियों को कार उपहार में दी है। कंपनी की वृद्धि में कर्मचारियों के योगदान के लिए उन्हें यह उपहार दिया गया है।

आइडियाज2आईटी की मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) गायत्री विवेकानंदन ने 100 कर्मचारियों को उपहार में मारुति सुजुकी कार प्रदान की। इस मौके पर कंपनी के संस्थापक-चेयरमैन मुरली विवेकानंदन भी मौजूद थे।

एक बयान में कहा गया है कि आइडियाज2आईटी चेन्नई मुख्यालय वाली एक हाई-एंड उत्पाद इंजीनियरिंग कंपनी है। कंपनी की सफलता में योगदान के लिए 100 कर्मचारियों को सम्मानित करते हुए उन्हें कारें उपहार में दी गई हैं।

इस कंपनी का गठन 2009 में छह इंजीनियरों ने किया था। इस समय कंपनी के अमेरिका, मेक्सिको और भारत में 500 से अधिक प्रौद्योगिकी कर्मचारी हैं।

भाषा अजय अजय रमण

रमण

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments