scorecardresearch
Monday, 23 March, 2026
होमदेशअर्थजगतसिएट को कैम्सो के एकीकरण से अपने कुल कारोबार में 10-15 प्रतिशत की वृद्धि की उम्मीद

सिएट को कैम्सो के एकीकरण से अपने कुल कारोबार में 10-15 प्रतिशत की वृद्धि की उम्मीद

Text Size:

नयी दिल्ली, दो सितंबर (भाषा) टायर विनिर्माता कंपनी सिएट ने मंगलवार को कहा कि उसे उम्मीद है कि कैम्सो ब्रांड के उसके साथ एकीकरण से उसके कुल कारोबार में 10-15 प्रतिशत की वृद्धि होगी।

मुंबई स्थित इस कंपनी ने वित्त वर्ष 2024-25 में 13,218 करोड़ रुपये का राजस्व अर्जित किया था।

पिछले दिसंबर में, सिएट ने मिशेलिन के साथ उसके कैम्सो ब्रांड के ऑफ-हाइवे निर्माण उपकरण, बायस टायर और ट्रैक कारोबार का लगभग 22.5 करोड़ डॉलर में अधिग्रहण करने के लिए एक पक्का समझौता किया था।

सिएट मौजूदा समय में कैम्सो को अपने साथ एकीकृत करने की प्रक्रिया में है।

सिएट के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) अर्नब बनर्जी ने एक वर्चुअल संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘एक बार जब हम इसे पूरी आपूर्ति श्रृंखला में एकीकृत कर लेंगे, तो इसका तत्काल कुल आय प्रभाव 10-15 प्रतिशत हो सकता है। मार्जिन वृद्धि आदि के संदर्भ में अंतिम प्रभाव लगभग चार से छह तिमाहियों में दिखाई देने लगेगा।’’

उन्होंने आगे कहा कि कंपनी को उम्मीद है कि यह सौदा उसके लिए कुल मिलाकर मार्जिन बढ़ाने वाला होगा।

कंपनी के अधिकारी ने कहा कि उसके अंतरराष्ट्रीय कारोबार से होने वाला राजस्व वर्तमान में कुल राजस्व का 19 प्रतिशत है और कैम्सो के एकीकरण के साथ इसके 25 प्रतिशत तक बढ़ने की उम्मीद है।

अधिकारी ने बताया कि टायर निर्माता कंपनी वानिकी और इस्पात सामग्री प्रबंधन सहित विभिन्न अन्य क्षेत्रों के लिए भी उत्पाद विकसित करने पर काम कर रही है।

भाषा राजेश राजेश अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments