scorecardresearch
Wednesday, 25 February, 2026
होमदेशअर्थजगतकारट्रेड ने पेश किया कारट्रेड वेंचर्स, 750 करोड़ निवेश की योजना

कारट्रेड ने पेश किया कारट्रेड वेंचर्स, 750 करोड़ निवेश की योजना

Text Size:

मुंबई, 23 फरवरी (भाषा) मोटरवाहन कंपनी कारट्रेड टेक ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसने कारट्रेड वेंचर्स पेश किया है और उसकी इस कंपनी के अंतर्गत मोटरवाहन उद्योग में अधिग्रहण और निवेश के लिए 750 करोड़ रुपये लगाने की योजना है।

कंपनी ने एक बयान में कहा कि वह मोटरवाहन क्षेत्र में विभिन्न सेवाएं और प्रौद्योगिकियां देने वाली कंपनियों के अधिग्रहण करेगी और उनमें निवेश करेगी।

बयान के अनुसार, जिस राशि का निवेश किया जाएगा, वह लाभ से अर्जित या कंपनी के मौजूदा कोष से ली जाएगी।

कारट्रेड टेक समूह के संस्थापक और चेयरमैन विनय सांघी ने कहा, “हमने आधुनिक प्रौद्योगिकियों में निवेश करने और वाहनों की खरीद, बिक्री व उनका मालिकाना हक लेने की प्रक्रिया का डिजिटलीकरण करने के लिए कारट्रेड वेंचर्स को पेश किया है।”

उन्होंने इसके बाद कहा, “इस दिशा में हम अधिग्रहण और ऐसी कंपनियों में निवेश के लिए 750 करोड़ रुपये तय कर रहे हैं, जो वैश्विक वाहन क्षेत्र में नवोन्मेष ला रही हैं।”

भाषा अनुराग रमण

रमण

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments