scorecardresearch
Monday, 17 June, 2024
होमदेशअर्थजगतसीएआई ने 2021-22 सत्र में कपास का उपज अनुमान घटाकर 335.13 लाख गांठ किया

सीएआई ने 2021-22 सत्र में कपास का उपज अनुमान घटाकर 335.13 लाख गांठ किया

Text Size:

मुंबई, नौ अप्रैल (भाषा) भारतीय कपास संघ (सीएआई) ने गुजरात, तेलंगाना, महाराष्ट्र और कर्नाटक में कपास उत्पादन घटने की आशंका को देखते हुए 2021-22 सत्र के लिए कपास उत्पादन अनुमान शनिवार को आठ लाख गांठ घटाकर 335.13 लाख गांठ कर दिया।

सीएआई ने एक बयान में कहा कि फसल वर्ष 2020-21 के दौरान कुल उत्पादन 353 लाख गांठ रहा था। सीएआई ने गुजरात के लिए उत्पादन अनुमान घटाकर 88.99 लाख गांठ, तेलंगाना में 39.91 लाख गांठ, महाराष्ट्र में 83.50 लाख गांठ और कर्नाटक में 21 लाख गांठ कर दिया है।

इस बीच, अक्टूबर 2021 से मार्च 2022 तक कपास की कुल आपूर्ति 343.68 लाख गांठ होने का अनुमान है, जिसमें 262.68 लाख गांठ की आवक, 6 लाख गांठ का आयात और सत्र की शुरुआत में 75 लाख गांठ का शुरुआती स्टॉक शामिल है।

इसके साथ ही कपास संघ ने अक्टूबर 2021 से मार्च 2022 के दौरान 175 लाख गांठ कपास की खपत का अनुमान लगाया है जबकि 31 मार्च, 2022 तक निर्यात की खेप 35 लाख गांठ होने का अनुमान है।

सीएआई द्वारा घरेलू खपत का अनुमान 340 लाख गांठ होने का अनुमान है, जो पिछले अनुमान के समान स्तर पर ही है जबकि इस सत्र में निर्यात 45 लाख गांठ होने का अनुमान है।

इसी तरह, सीएआई ने पिछले साल के बचे स्टॉक का अनुमान पहले के 48.13 लाख गांठ से घटाकर 40.13 लाख गांठ कर दिया है।

भाषा राजेश राजेश प्रेम

प्रेम

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments