scorecardresearch
Monday, 2 February, 2026
होमदेशअर्थजगतबजट में आंध्र की रेल परियोजनाओं के लिए 10,000 करोड़ रुपये आवंटित: अश्विनी वैष्णव

बजट में आंध्र की रेल परियोजनाओं के लिए 10,000 करोड़ रुपये आवंटित: अश्विनी वैष्णव

Text Size:

अमरावती, दो फरवरी (भाषा) रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा है कि वित्त वर्ष 2026-27 के केंद्रीय बजट में आंध्र प्रदेश को रेल परियोजनाओं के लिए 10,000 करोड़ रुपये से अधिक का रिकॉर्ड आवंटन किया गया है।

दक्षिण मध्य रेलवे (एससीआर) के विजयवाड़ा मंडल द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, ‘‘वैष्णव ने कहा कि आंध्र प्रदेश में 93,649 करोड़ रुपये की बुनियादी ढांचा परियोजनाएं प्रगति पर हैं और वर्ष 2026-27 के लिए राज्य को 10,134 करोड़ रुपये का रिकॉर्ड बजट आवंटन किया गया है।’

मंत्री ने कहा कि इस दक्षिणी राज्य में रेलवे नेटवर्क का 100 प्रतिशत विद्युतीकरण पूरा हो चुका है।

बजट में देशभर के लिए घोषित सात उच्च गति रेल गलियारों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि इनमें से दो हैदराबाद-बेंगलुरु और हैदराबाद-चेन्नई आंध्र प्रदेश से होकर गुजरेंगे।

भाषा सुमित अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments