scorecardresearch
Wednesday, 25 March, 2026
होमदेशअर्थजगतभारती एयरटेल ने गूगल को 5,224 करोड़ रुपये में 7.1 करोड़ इक्विटी शेयर आवंटित किए

भारती एयरटेल ने गूगल को 5,224 करोड़ रुपये में 7.1 करोड़ इक्विटी शेयर आवंटित किए

Text Size:

नयी दिल्ली, 14 जुलाई (भाषा) दूरसंचार कंपनी भारती एयरटेल ने इंटरनेट क्षेत्र की दिग्गज कंपनी गूगल को 734 रुपये प्रति शेयर के भाव पर 7.1 करोड़ से अधिक इक्विटी शेयर आवंटित किए हैं।

एयरटेल ने शेयर बाजारों को भेजी सूचना में कहा कि यह आवंटन गूगल की एयरटेल में एक अरब डॉलर का निवेश करने की प्रतिबद्धता के तहत किया गया है। इसमें कंपनी में 70 करोड़ डॉलर (करीब 5,224 करोड़ रुपये) का इक्विटी निवेश शामिल है।

एयरटेल ने कहा, ‘‘कंपनी की तरजीही आवंटन पर निदेशकों की विशेष समिति की 14 जुलाई को हुई बैठक में गूगल इंटरनेशनल एलएलसी को पांच रुपये अंकित मूल्य के शेयर 734 रुपये प्रति शेयर के निर्गम मूल्य पर आवंटित करने की मंजूरी दी गई। कुल 7,11,76,839 इक्विटी शेयरों के आवंटन को मंजूरी दी गई।’’

भाषा अजय अजय रमण

रमण

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments