scorecardresearch
Saturday, 7 February, 2026
होमदेशअर्थजगतबंगाल का वर्ष 2023 के अंत तक अंडा उत्पादन में आत्मनिर्भर बनने का लक्ष्य: मंत्री

बंगाल का वर्ष 2023 के अंत तक अंडा उत्पादन में आत्मनिर्भर बनने का लक्ष्य: मंत्री

Text Size:

कोलकाता, नौ फरवरी (भाषा) पशुधन संसाधन विकास विभाग के मंत्री स्वपन देबनाथ ने बृहस्पतिवार को कहा कि पश्चिम बंगाल सरकार का दिसंबर 2023 तक अंडा उत्पादन में आत्मनिर्भर बनने का लक्ष्य है।

उन्होंने कहा कि सरकार इस मुकाम को हासिल करने के लिए उद्योग को और अधिक समर्थन देने को तैयार है।

हालांकि, उद्योग जगत के विशेषज्ञों का मानना है कि यह लक्ष्य बहुत आशावादी है।

देबनाथ ने कहा, ‘‘हम मांस उत्पादन में आत्मनिर्भर हैं क्योंकि यह हमारी मांग का 135 प्रतिशत है। हम अपने अधिशेष मांस का निर्यात कर रहे हैं। हमने दिसंबर 2023 तक अंडा उत्पादन में आत्मनिर्भर बनने का लक्ष्य रखा है और उद्योग से उत्पादन बढ़ाने को कहा है।’’

मंत्री ने कोलकाता अंतरराष्ट्रीय पोल्ट्री मेले के उद्घाटन के अवसर पर कहा कि मौजूदा समय में, राज्य 1203 करोड़ अंडे का उत्पादन करता है और 237 करोड़ अंडे की कमी है।

पश्चिम बंगाल पोल्ट्री फेडरेशन (डब्ल्यूबीपीएफ) के महासचिव मदन मोहन मैती ने कहा कि वे सरकार द्वारा निर्धारित लक्ष्य की दिशा में काम कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि पोल्ट्री उद्योग ने 30 लाख रोजगार सृजित किए हैं और इसे बढ़ाकर 50 लाख करने का लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि राज्य के पोल्ट्री उद्योग में 6500 करोड़ रुपये का निवेश है।

डब्ल्यूबीपीएफ के अधिकारियों ने कहा कि सरकार का लक्ष्य वास्तविकता के अनुरूप नहीं है लेकिन वर्ष 2024 तक आत्मनिर्भरता हासिल की जा सकती है।

पोल्ट्री मेला में विभिन्न राज्यों और विदेशों के अंशधारक भाग ले रहे हैं। यह रविवार तक जारी रहेगा।

भाषा राजेश राजेश रमण

रमण

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments