scorecardresearch
Friday, 27 March, 2026
होमदेशअर्थजगतबीईएमएल का जुलाई-सितंबर तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ 5.8 प्रतिशत घटकर 48.03 करोड़ रुपये

बीईएमएल का जुलाई-सितंबर तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ 5.8 प्रतिशत घटकर 48.03 करोड़ रुपये

Text Size:

नयी दिल्ली, पांच नवंबर (भाषा) सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी बीईएमएल का जुलाई-सितंबर तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ 5.8 प्रतिशत घटकर 48.03 करोड़ रुपये रह गया।

कंपनी का एक साल पहले इसी तिमाही में मुनाफा 51.03 करोड़ रुपये रहा था।

बीईएमएल ने बुधवार को बयान में कहा कि जुलाई-सितंबर अवधि में उसकी एकीकृत आय सालाना आधार पर 874.70 करोड़ रुपये से घटकर 846.13 करोड़ रुपये रह गई।

बीईएमएल रक्षा, रेल और खनन जैसे प्रमुख क्षेत्रों को सेवाएं प्रदान करती है। यह तीन प्रमुख कार्यक्षेत्रों रक्षा एवं वैमानिकी, खनन एवं निर्माण और रेल एवं मेट्रो में कार्य करती है।

भाषा निहारिका अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments