scorecardresearch
Saturday, 28 March, 2026
होमदेशअर्थजगतएडब्ल्यूएस मार्केटप्लेस अब भारत में, सॉफ्टवेयर समाधानों के लिए भारतीय मुद्रा में लेनदेन सक्षम

एडब्ल्यूएस मार्केटप्लेस अब भारत में, सॉफ्टवेयर समाधानों के लिए भारतीय मुद्रा में लेनदेन सक्षम

Text Size:

नयी दिल्ली, छह नवंबर (भाषा) अमेजन वेब सर्विसेज (एडब्ल्यूएस) ने ‘एडब्ल्यूएस मार्केटप्लेस’ के भारत में विस्तार की बृहस्पतिवार को घोषणा की। इससे ग्राहक भारतीय रुपये में क्लाउड सॉफ्टवेयर और सेवाएं खरीद सकेंगे।

‘एडब्ल्यूएस मार्केटप्लेस’, सॉफ्टवेयर समाधानों की खोज और लेनदेन के लिए एक मंच है।

कंपनी ने बयान में कहा कि इंडिपेंडेंट सॉफ्टवेयर वेंडर (आईएसवी) और परामर्श साझेदारों सहित भारत-आधारित विक्रेता अब सरल कर अनुपालन के साथ अपने सॉफ्टवेयर एवं सेवाओं को सूचीबद्ध कर सकते हैं और उन्हें बेच सकते हैं।

इस विस्तार से सिस्को, क्राउडस्ट्राइक, डेलोइट, ईमुद्रा, फ्रेशवर्क्स, सर्वम, सेल्सफोर्स और आईबीएम सहित अन्य भारतीय सॉफ्टवेयर प्रदाताओं को ‘एडब्ल्यूएस मार्केटप्लेस’ पर भारतीय मुद्रा में लेनदेन करने की अनुमति मिल गई है।

एडब्ल्यूएस की उपाध्यक्ष (वैश्विक विशेषज्ञ एवं साझेदरी) रुबा बोर्नो ने कहा, ‘‘ भारत में ‘एडब्ल्यूएस मार्केटप्लेस’ स्थानीय मुद्रा में लेनदेन, सरलीकृत कर अनुपालन और सुव्यवस्थित खरीद कार्यप्रवाह को सक्षम करके पारंपरिक खरीद संबंधी बाधाओं को दूर करता है। इससे भारतीय ग्राहकों को अत्याधुनिक प्रौद्योगिकी तक तीव्र पहुंच मिलती है और भारतीय विक्रेताओं को अपने समाधानों को बढ़ाने एवं स्थानीय नवाचार तथा उद्यम मांग के बीच संबंधों को बढ़ावा देने का एक सिद्ध मार्ग मिलता है।’’

बयान में कहा गया कि ऑब्जर्व.एआई, स्विगी और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज जैसी भारतीय कंपनियां पहले से ही खरीद को सुव्यवस्थित करने के लिए ‘एडब्ल्यूएस मार्केटप्लेस’ पर निर्भर हैं।

भाषा निहारिका

निहारिका

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments