scorecardresearch
Saturday, 14 March, 2026
होमदेशअर्थजगतऑटोमोबाइल की खुदरा बिक्री मई में बढ़ी, लेकिन सुस्ती बरकरार: फाडा

ऑटोमोबाइल की खुदरा बिक्री मई में बढ़ी, लेकिन सुस्ती बरकरार: फाडा

Text Size:

नयी दिल्ली, छह जून (भाषा) ऑटोमोबाइल डीलरों के निकाय फाडा ने कहा कि यात्री वाहनों की खुदरा बिक्री पिछले महीने बढ़ी है, लेकिन दोपहिया और वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री अभी भी कोविड से पहले के महीने मई 2019 की तुलना में कम रही।

फाडा ने सोमवार को कहा कि मई में कुल ऑटो खुदरा बिक्री 16,46,773 इकाई रही, जबकि मई 2019 में यह आंकड़ा 18,22,900 इकाई था।

फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (फाडा) के अध्यक्ष विंकेश गुलाटी ने एक बयान में कहा, ‘मई 2019 की तुलना में मई 2022 की खुदरा बिक्री से पता चलता है कि बिक्री अभी भी वृद्धि के रास्ते पर नहीं है, क्योंकि कुल खुदरा बिक्री में 10 प्रतिशत की गिरावट आई है। हालांकि, यात्री वाहनों और ट्रैक्टरों का सकारात्मक प्रदर्शन जारी है, लेकिन… दोपहिया, तिपहिया और वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री में स्वस्थ सुधार का अभी इंतजार है।’

उन्होंने कहा कि मई 2021 के साथ सालाना आधार पर तुलना करें, तो सभी श्रेणियों में स्वस्थ वृद्धि दर है, लेकिन यह ध्यान रखना जरूरी है कि मई 2021 और मई 2020 दोनों ही कोविड महामारी के कारण देशव्यापी लॉकडाउन से प्रभावित थे।

गुलाटी ने कहा कि इसलिए पिछले महीने के आंकड़ों की तुलना मई 2019 के साथ करना उचित होगा, जो कोविड से पहले का एक सामान्य महीना था।

खुदरा बिक्री मई 2021 में 86,479 इकाई और मई 2020 में 31,951 इकाई थी।

भाषा पाण्डेय

पाण्डेय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments