scorecardresearch
Friday, 13 March, 2026
होमदेशअर्थजगतएयू स्मॉल फाइनेंस बैंक के प्रबंध निदेशक, सीईओ का कार्यकाल बढ़ाने को मंजूरी

एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक के प्रबंध निदेशक, सीईओ का कार्यकाल बढ़ाने को मंजूरी

Text Size:

नयी दिल्ली, 13 फरवरी (भाषा) एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक (एयू एसएफबी) ने शुक्रवार को कहा कि भारतीय रिजर्व बैंक ने संजय अग्रवाल को फिर से बैंक का प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) नियुक्त करने की मंजूरी दे दी है।

बैंक ने शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि यह पुनर्नियुक्ति 19 अप्रैल, 2026 से प्रभावी होगी और अगले तीन वर्षों की अवधि के लिए होगी।

बैंक ने कहा कि इससे पहले निदेशक मंडल ने 17 अक्टूबर, 2025 को और शेयरधारकों ने 26 दिसंबर, 2025 को इस पुनर्नियुक्ति को मंजूरी दी थी, जो रिजर्व बैंक के अंतिम मंजूरी पर निर्भर थी।

अग्रवाल पहली बार 14 फरवरी, 2008 को ‘एयू फाइनेंसर्स’ के एमडी बने थे। इसके बाद, जब 19 अप्रैल, 2017 को संस्थान एक बैंक के रूप में परिवर्तित हुआ, तब उन्हें एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक का एमडी और सीईओ नियुक्त किया गया।

भाषा सुमित रमण

रमण

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments