नयी दिल्ली, एक अप्रैल (भाषा) वाणिज्यिक वाहन बनाने वाली कंपनी अशोक लेलैंड ने मार्च महीने में कुल 25,381 वाहनों की बिक्री दर्ज की, जो एक साल पहले की समान अवधि के 24,060 इकाई के आंकड़े से पांच प्रतिशत अधिक है।
कंपनी ने बुधवार को मार्च, 2026 के बिक्री आंकड़े जारी करते हुए कहा कि इस महीने उसकी घरेलू बिक्री पांच प्रतिशत बढ़कर 23,743 इकाई रही जबकि एक साल पहले के समान माह में यह 22,510 इकाई थी।
आलोच्य अवधि में अशोक लेलैंड ने घरेलू बाजार में 16,238 मझोले एवं भारी वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री की। यह आंकड़ा साल भर पहले के 16,082 इकाई से सिर्फ एक प्रतिशत अधिक है।
हालांकि, पिछले महीने घरेलू बाजार में कंपनी ने 7,505 हल्के वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री जबकि मार्च, 2025 में यह आंकड़ा 6,428 इकाई था।
भाषा प्रेम प्रेम अजय
अजय
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
