scorecardresearch
Friday, 10 May, 2024
होमदेशअर्थजगतअशोक लेलैंड को गुजरात राज्य सड़क परिवहन निगम से मिला 1,282 बसों का ठेका

अशोक लेलैंड को गुजरात राज्य सड़क परिवहन निगम से मिला 1,282 बसों का ठेका

Text Size:

चेन्नई, 29 सितंबर (भाषा) अशोक लेलैंड को गुजरात राज्य सड़क परिवहन निगम से 1,282 बसों की आपूर्ति का ठेका मिला है। हिंदुजा समूह की प्रमुख कंपनी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

अनुबंध की शर्तों के अनुसार, अशोक लेलैंड चरणबद्ध तरीके से 55-सीट वाली पूरी तरह से तैयार बीएस-VI डीजल बसें मुहैया कराएगी।

कंपनी ने कहा कि यह किसी एक मूल उपकरण का निर्माण करने वाली कंपनी को राज्य परिवहन उपक्रम से मिले सबसे बड़े अनुबंध में से एक है।

कंपनी के अध्यक्ष (मध्यम एवं भारी वाणिज्यिक वाहन) संजीव कुमार ने कहा, ‘‘ हम गुजरात राज्य सड़क परिवहन निगम से यह ठेका मिलने से काफी खुश हैं। अशोक लेलैंड से जीएसआरटीसी लंबे समय से जुड़ी है। उनके पास पहले से ही बीएस-VI की 2,600 से अधिक बसें हैं।’’

अशोक लेलैंड के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) शेनु अग्रवाल ने कहा कि वह जीएसआरटीसी से यह ठेका मिलने से काफी खुश हैं।

भाषा निहारिका

निहारिका

निहारिका

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments