scorecardresearch
Monday, 23 March, 2026
होमदेशअर्थजगतअशोक लेलैंड को तमिलनाडु रा्ज्य परिवहन निगम से 1,937 बस का ऑर्डर मिला

अशोक लेलैंड को तमिलनाडु रा्ज्य परिवहन निगम से 1,937 बस का ऑर्डर मिला

Text Size:

नयी दिल्ली, 16 अक्टूबर (भाषा) वाणिज्यिक वाहन बनाने वाली प्रमुख कंपनी अशोक लेलैंड को तमिलनाडु राज्य परिवहन निगम से 1,937 बसों का ऑर्डर मिला है।

अब तक कंपनी ने तमिलनाडु राज्य परिवहन निगम को 21,000 बसों की आपूर्ति कर चुकी है।

अशोक लेलैंड ने अपने बयान में कहा कि प्रत्येक वाहन को नवीनतम एआईएस 153-मानकों के अनुरूप चेसिस प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया है, जो भारत सरकार द्वारा निर्धारित नवीनतम सुरक्षा और प्रदर्शन मानकों का पालन करता है।

अशोक लेलैंड की राष्ट्रीय बिक्री प्रमुख (एमएचसीवी) माधवी देशमुख ने कहा, ‘‘तमिलनाडु हमेशा से हमारे लिए एक महत्वपूर्ण बाजार रहा है और यह ऑर्डर हमारे ग्राहकों द्वारा अशोक लेलैंड की प्रौद्योगिकी और प्रदर्शन में रखे गए भरोसे का प्रमाण है।’’

भाषा योगेश अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments