scorecardresearch
Friday, 10 April, 2026
होमदेशअर्थजगतएंथ्रोपिक ने अमलान मोहंती को भारत में नीति और बाहरी मामलों का प्रमुख बनाया

एंथ्रोपिक ने अमलान मोहंती को भारत में नीति और बाहरी मामलों का प्रमुख बनाया

Text Size:

नयी दिल्ली, आठ अप्रैल (भाषा) कृत्रिम मेधा (एआई) क्षेत्र की दिग्गज कंपनी एंथ्रोपिक ने भारत में अपनी नीतिगत पहलों की अगुवाई का दायित्व अमलान मोहंती को सौंपा है।

मोहंती ने बुधवार को सोशल मीडिया मंच ‘लिंक्डइन’ पर एक पोस्ट में कहा कि वह भारत में इस भूमिका को लेकर बहुत उत्साहित हैं।

उन्होंने कहा कि एआई के भविष्य के लिए भारत बेहद महत्वपूर्ण है, क्योंकि यहां का आकार, विविधता और प्रभाव की क्षमता बेमिसाल है।

मोहंती ने यह भी कहा कि भारत में सफल होने वाले एआई मॉडल को दुनिया के अन्य हिस्सों में भी अपनाया जा सकता है।

उन्होंने कहा कि वह भारत में एंथ्रोपिक की शुरुआती मौजूदगी को मजबूत करने और सरकार, उद्योग तथा नागरिक समाज के साथ भरोसेमंद साझेदारी बनाने के लिए काम करेंगे।

भाषा योगेश प्रेम

प्रेम

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments