scorecardresearch
Saturday, 7 March, 2026
होमदेशअर्थजगतएआई में प्रशिक्षण के लिए आंध्र प्रदेश की आईबीएम के साथ साझेदारी

एआई में प्रशिक्षण के लिए आंध्र प्रदेश की आईबीएम के साथ साझेदारी

Text Size:

(तस्वीर के साथ)

नयी दिल्ली/ अमरावती, 20 फरवरी (भाषा) आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने शुक्रवार को अमेरिकी प्रौद्योगिकी कंपनी आईबीएम के साथ एक साझेदारी की घोषणा की, जिसके तहत राज्य के एक लाख युवाओं को कृत्रिम मेधा (एआई), साइबर सुरक्षा और क्वांटम कंप्यूटिंग में प्रशिक्षित किया जाएगा।

नायडू ने कहा कि इस पहल से शिक्षार्थियों को उद्योग की जरूरतों के अनुरूप कौशल प्राप्त होगा, जिससे आंध्र प्रदेश के उभरते प्रौद्यागिकी कार्यबल को मजबूती मिलेगी।

राष्ट्रीय राजधानी के ‘भारत मंडपम’ में आयोजित ‘इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट’ में शिरकत करते हुए मुख्यमंत्री ने बताया कि शुक्रवार को ही आईबीएम की वरिष्ठ उपाध्यक्ष एना पाउला और अन्य अधिकारियों के साथ एक आशय पत्र पर हस्ताक्षर किए गए।

नायडू ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘हम आंध्र प्रदेश के एक लाख प्रतिभाशाली युवाओं को एआई, साइबर सुरक्षा और क्वांटम कंप्यूटिंग में प्रशिक्षित करने के लिए आईबीएम के साथ साझेदारी कर रहे हैं। अगले तीन से पांच वर्षों में, हमारे युवा उद्योग की जरूरतों के अनुरूप भविष्य के कौशल हासिल करेंगे और राज्य के उभरते प्रौद्यागिकी कार्यबल को सशक्त बनाएंगे।’

भाषा सुमित प्रेम

प्रेम

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments