scorecardresearch
Thursday, 26 March, 2026
होमदेशअर्थजगतअमिताभ कांत जी-20 के नये शेरपा होंगे

अमिताभ कांत जी-20 के नये शेरपा होंगे

Text Size:

नयी दिल्ली, सात जुलाई (भाषा) नीति आयोग के पूर्व मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) अमिताभ कांत जी-20 के नये शेरपा होंगे। वह केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल का स्थान लेंगे। भारत इस साल जी-20 की अध्यक्षता संभालने वाला है, ऐसे में पूर्णकालिक शेरपा की जरूरत है।

एक सूत्र ने कहा, ‘‘भारत इस साल जी-20 का अध्यक्ष बनने वाला है। ऐसे में शेरपा को देश के विभिन्न भागों में होने वाली कई बैठकों में शामिल होने की जरूरत है।’’

उसने कहा, ‘‘केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल के पास नरेंद्र मोदी मंत्रिमंडल में कई विभाग हैं। उन्हें इसके लिये भी काफी समय चाहिए। ऐसे में उनके लिये शेरपा की भूमिका निभाना कठिन है।’’

गोयल राज्यसभा में सदन के नेता समेत अन्य भूमिका भी निभा रहे हैं।

कांत लगभग छह साल नीति आयोग के सीईओ रहे और पिछले महीने अपना विस्तारित कार्यकाल पूरा किया।

इससे पहले, केरल कैडर के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के अधिकारी औद्योगिक नीति एवं संवर्धन विभाग (डीआईपीपी) में सचिव थे।

भाषा

रमण अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments