नयी दिल्ली, आठ सितंबर (भाषा) सरकार ने सोमवार को यूरोपीय संघ (ईयू) के विशिष्ट नियमों के अनुरूप कुछ पशु उत्पादों के निर्यात की नीति को संशोधित कर दिया।
इन उत्पादों में खुदरा बिक्री के लिए कुत्ते एवं बिल्ली का भोजन, मिश्रित पशु आहार और मिश्रित पशु आहार के लिए सांद्र खाद्य पदार्थ शामिल हैं।
विदेश व्यापार निदेशालय (डीजीएफटी) ने एक अधिसूचना में कहा, ‘‘यूरोपीय संघ के विशिष्ट नियमों के अनुरूप कुछ पशु उत्पादों की निर्यात नीति में संशोधन किया गया है।’’
पशु उत्पादों की श्रेणी में वे सभी उत्पाद या पदार्थ आते हैं जो जानवरों से प्राप्त होते हैं लेकिन खानपान में इस्तेमाल नहीं होते हैं। ये आम तौर पर जानवरों के शरीर के विभिन्न हिस्सों या उनसे प्राप्त अन्य पदार्थों से बनते हैं।
भाषा राजेश राजेश प्रेम
प्रेम
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
