scorecardresearch
Wednesday, 11 March, 2026
होमदेशअर्थजगतअमंता हेल्थकेयर का शेयर पहले दिन के कारोबार में 12.5 प्रतिशत चढ़ा

अमंता हेल्थकेयर का शेयर पहले दिन के कारोबार में 12.5 प्रतिशत चढ़ा

Text Size:

नयी दिल्ली, नौ सितंबर (भाषा) अमंता हेल्थकेयर लिमिटेड का शेयर मंगलवार को 126 रुपये के निर्गम मूल्य के मुकाबले 12.5 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुआ।

बीएसई में कंपनी के शेयर ने निर्गम मूल्य से 6.34 प्रतिशत की बढ़त के साथ 134 रुपये पर बाजार में शुरुआत की। बाद में यह 11.62 प्रतिशत बढ़कर 140.65 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ।

एनएसई में कंपनी का शेयर 7.14 प्रतिशत की बढ़त के साथ 135 रुपये पर सूचीबद्ध हुआ। बाद मे यह 12.5 प्रतिशत बढ़कर 141.75 रुपये पर बंद हुआ।

कंपनी का बाजार मूल्यांकन 546.13 करोड़ रुपये रहा।

अमंता हेल्थकेयर लिमिटेड के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को बुधवार को बोली के अंतिम दिन 82.60 गुना अभिदान मिला था। कंपनी के 126 करोड़ रुपये के इस आईपीओ में एक करोड़ नए शेयर जारी किए गए।

इस पेशकश का मूल्य दायरा 120-126 रुपये प्रति शेयर तय किया गया था।

भाषा राजेश राजेश अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments