scorecardresearch
Saturday, 28 March, 2026
होमदेशअर्थजगतमजबूत हाजिर मांग से एल्युमीनियम की वायदा कीमतों में तेजी

मजबूत हाजिर मांग से एल्युमीनियम की वायदा कीमतों में तेजी

Text Size:

नयी दिल्ली, 23 जनवरी (भाषा) हाजिर बाजार में तेजी के रुख के बीच कारोबारियों ने अपने सौदों को बढाया जिससे वायदा कारोबार में एल्युमीनियम की कीमत शुक्रवार को 50 पैसे की बढ़त के साथ 315.70 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) में फरवरी महीने में आपूर्ति वाले एल्युमीनियम के अनुबंधों का भाव 50 पैसे यानी 0.16 प्रतिशत की तेजी के साथ 315.70 रुपये प्रति किलोग्राम रह गया। इसमें 1,336 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

बाजार विश्लेषकों ने बताया कि हाजिर बाजार में उपभोक्ता उद्योगों की मांग में तेजी से कारोबारियों के अपने सौदों का बढ़ाया जिससे वायदा बाजार में एल्युमीनियम कीमतें बढ़ीं।

भाषा निहारिका

निहारिका

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments