scorecardresearch
Friday, 13 March, 2026
होमदेशअर्थजगतएलायंस एयर की डिब्रूगढ़ से तेजू के बीच उड़ान शुरू

एलायंस एयर की डिब्रूगढ़ से तेजू के बीच उड़ान शुरू

Text Size:

नयी दिल्ली, दो जून (भाषा) सरकार के स्वामित्व वाली एयरलाइन ‘एलायंस एयर’ ने बृहस्पतिवार को असम के डिब्रूगढ़ से अरुणाचल प्रदेश के तेजू के बीच डोर्नियर-228 विमानों के साथ उड़ान सेवा शुरू की।

एलायंस एयर ने एक बयान में कहा कि स्वदेश में निर्मित 17 सीटों वाले डोर्नियर विमान का इस्तेमाल डिब्रूगढ़ से तेजू मार्ग के बीच हफ्ते में तीन बार संचालित होने वाली उड़ानों के लिए किया जाएगा।

इस मार्ग पर उड़ान की अवधि 35 मिनट की होगी। एयरलाइन ने कहा, ‘डिब्रूगढ़ से तेजू तक का एक तरफ का किराया 1,090 रुपये से शुरू होगा।’

भाषा रिया प्रेम

प्रेम

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments