scorecardresearch
Sunday, 15 March, 2026
होमदेशअर्थजगतअकासा एयर के सह-संस्थापक प्रवीण अय्यर ने दिया इस्तीफा

अकासा एयर के सह-संस्थापक प्रवीण अय्यर ने दिया इस्तीफा

Text Size:

नयी दिल्ली, 11 फरवरी (भाषा) अकासा एयर के सह-संस्थापक एवं मुख्य वाणिज्यिक अधिकारी प्रवीण अय्यर ने इस्तीफा दे दिया है।

विमानन कंपनी में चार महीने के भीतर वरिष्ठ स्तर पर यह दूसरा इस्तीफा है।

अकासा एयर ने बुधवार को बयान में कहा कि पांच वर्ष की उल्लेखनीय यात्रा के बाद अय्यर ने अपने जीवन के अगले अध्याय की शुरुआत करने का निर्णय लिया है।

बयान में कहा गया कि वह 30 अप्रैल 2026 तक नेतृत्व दल के साथ मिलकर का करेंगे।

अय्यर, नीलू खत्री के बाद विमानन कंपनी छोड़ने वाले दूसरे सह-संस्थापक हैं। खत्री ने अक्टूबर 2025 में पद छोड़ा था।

अकासा एयर के वर्तमान में चार सह-संस्थापक आदित्य घोष, आनंद श्रीनिवासन, बेलसन कुटिन्हो और भाविन जोशी हैं।

अकासा एयर ने सात अगस्त 2022 से उड़ान संचालन शुरू किया था।

भाषा निहारिका

निहारिका

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments