scorecardresearch
Monday, 13 April, 2026
होमदेशअर्थजगतएयर इंडिया एक्सप्रेस के प्रबंध निदेशक आलोक सिंह 19 मार्च को कार्यकाल पूर्ण होने पर पद छोड़ेंगे

एयर इंडिया एक्सप्रेस के प्रबंध निदेशक आलोक सिंह 19 मार्च को कार्यकाल पूर्ण होने पर पद छोड़ेंगे

Text Size:

नयी दिल्ली, दो मार्च (भाषा) एयर इंडिया एक्सप्रेस के प्रबंध निदेशक आलोक सिंह अपना कार्यकाल पूरा होने के बाद 19 मार्च को अपना कार्यभार छोड़ देंगे।

सिंह, जो नौ नवंबर, 2020 को तत्कालीन सरकारी स्वामित्व वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस में मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) के रूप में सम्मिलित हुए थे, जनवरी 2022 में टाटा समूह द्वारा एयरलाइन कंपनी के अधिग्रहण के पश्चात भी नेतृत्व का कार्यभार संभालते रहे।

सिंह ने सोमवार को कर्मचारियों को भेजे एक संदेश में कहा, ‘‘पांच असाधारण वर्षों के पश्चात एआईएक्स में मेरा कार्यकाल 19 मार्च को समाप्त हो जाएगा। हमने जो कुछ निर्मित किया और इस प्रक्रिया में हम जो बने, उस पर मुझे अत्यंत गर्व है।’’

सिंह को 20 मार्च, 2023 को तीन वर्ष की अवधि के लिए प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया था।

उनके कुशल नेतृत्व में एयर इंडिया एक्सप्रेस और एआईएक्स कनेक्ट (पूर्व में एयरएशिया इंडिया) का विलय पूर्ण हुआ। साथ ही, एयर इंडिया एक्सप्रेस के बेड़े में विमानों की संख्या 26 से बढ़कर 100 से अधिक हो गयी।

संदेश के अनुसार, मुख्य परिचालन अधिकारी (सीओओ) कैप्टन हैमिश मैक्सवेल विमानन कंपनी के नये ‘प्रबंधक जवाबदेही’ होंगे।

वर्तमान में सिंह प्रबंध निदेशक और प्रबंधक जवाबदेही दोनों पदों का दायित्व संभाल रहे हैं।

भाषा सुमित अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments