नयी दिल्ली, 25 जुलाई (भाषा) भारत और ब्रिटेन के बीच 24 जुलाई को हस्ताक्षरित मुक्त व्यापार समझौते के तहत वस्त्र और परिधानों पर शुल्क खत्म होने से भविष्य में हस्तनिर्मित उत्पादों के लिए मजबूत अवसर खुलेंगे।
हस्तनिर्मित फैशन और रेशा शिल्प आपूर्तिकर्ता कंपनी मैजिक नीडल की संस्थापक हीना पटेल ने यह उम्मीद जताई।
उन्होंने कहा कि भारत में कुशल कारीगरों की बहुत बड़ी संख्या है और निष्पक्ष व्यापार नीतियां वैश्विक मांग को बढ़ाने में मदद कर सकती हैं। इससे कलाकारों और रचनाकारों को वह मंच और पहचान मिल सकती है, जिसके वे हकदार हैं।
पटेल ने कहा कि सब्सिडी, वित्तपोषण और सरल निर्यात प्रक्रियाओं तक पहुंच को सुव्यवस्थित करने के लिए सरकारी समर्थन से छोटे ब्रांडों को मदद मिलेगी।
भाषा पाण्डेय रमण
रमण
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
