scorecardresearch
Wednesday, 25 March, 2026
होमदेशअर्थजगतआदित्य बिड़ला सन लाइफ का दूसरी तिमाही में शुद्ध लाभ 241 करोड़ रुपये पर स्थिर

आदित्य बिड़ला सन लाइफ का दूसरी तिमाही में शुद्ध लाभ 241 करोड़ रुपये पर स्थिर

Text Size:

नयी दिल्ली, 24 अक्टूबर (भाषा) आदित्य बिड़ला कैपिटल की अनुषंगी आदित्य बिड़ला सन लाइफ एसेट मैनेजमेंट कंपनी (एबीएसएल एएमसी) का चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में शुद्ध लाभ 241 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले वर्ष की समान तिमाही के मुकाबले लगभग स्थिर रहा।

कंपनी को वित्त वर्ष 2024-25 की समान तिमाही में 242.4 करोड़ रुपये का लाभ हुआ था।

एबीएसएल एएमसी ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि वित्त वर्ष 2025-26 की जुलाई-सितंबर तिमाही में उसकी परिचालन आय नौ प्रतिशत बढ़कर 461.3 करोड़ रुपये हो गई, जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 424.2 रुपये थी।

आलोच्य तिमाही में कंपनी की प्रबंधन-अधीन परिसंपत्तियां बढ़कर 4.25 लाख करोड़ रुपये हो गईं, जो सालाना आधार पर 11 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाती हैं।

इस तरह वित्त वर्ष 2025-26 की पहली छमाही में कंपनी ने 518.4 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया है, जो पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि की तुलना में आठ प्रतिशत अधिक है।

भाषा योगेश प्रेम

प्रेम

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments