नयी दिल्ली, 27 सितंबर (भाषा) एशियाई विकास बैंक (एडीबी) ने मंगलवार को एशिया प्रशांत क्षेत्र की खाद्य सुरक्षा के लिए 14 अरब अमेरिकी डॉलर की वित्तीय सहायता देने की घोषणा की। यह क्षेत्र रूस-यूक्रेन युद्ध और वैश्विक जलवायु परिवर्तन के चलते खासतौर से चुनौतियों का सामना कर रहा है।
एडीबी ने बताया कि यह वित्त पोषण 2022-2025 के लिए है।
एडीबी के अध्यक्ष मासत्सुगु असाकावा ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए आयोजित एक प्रेस वार्ता के दौरान वित्त पोषण की घोषणा की। यह घोषणा 55वीं एडीबी वार्षिक बैठक के तहत की गई।
उन्होंने बताया कि 3.3 अरब अमेरिकी डॉलर 2022 में खर्च किए जाएंगे, जबकि 2023-25 के बीच 10.7 अरब डॉलर का उपयोग किया जाएगा।
असाकावा ने वैश्विक जलवायु परिवर्तन और खाद्य सुरक्षा को दो प्रमुख फोकस क्षेत्रों के रूप में रेखांकित किया।
भाषा पाण्डेय
पाण्डेय
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.