scorecardresearch
Tuesday, 10 March, 2026
होमदेशअर्थजगतअदाणी के 1000 करोड़ रुपये के एनसीडी निर्गम को 45 मिनट के भीतर मिला पूर्ण अभिदान

अदाणी के 1000 करोड़ रुपये के एनसीडी निर्गम को 45 मिनट के भीतर मिला पूर्ण अभिदान

Text Size:

नयी दिल्ली, छह जनवरी (भाषा) अदाणी एंटरप्राइजेज लिमिटेड (एईएल) के 1,000 करोड़ रुपये के गैर-परिवर्तनीय ऋणपत्र (एनसीडी) के सार्वजनिक निर्गम ने खुलने के 45 मिनट के भीतर ही पूर्ण अभिदान हासिल कर लिया। शेयर बाजार के आंकड़ों से यह जानकारी मिली।

इस निर्गम का आधार आकार 500 करोड़ रुपये था जबकि इसमें अतिरिक्त 500 करोड़ रुपये का ‘ग्रीन शू’ विकल्प यानी अतिरिक्त बोली आने पर उसे रखने का विकल्प भी शामिल है। इनका आवंटन ‘‘पहले आओ, पहले पाओ’’ के आधार पर किया गया।

कंपनी के अनुसार, निर्गम मंगलवार को शुरू हुआ जो 19 जनवरी 2026 को बंद होगा। एनसीडी बीएसई और एनएसई पर सूचीबद्ध किए गए। इसमें निवेशकों को सालाना 8.90 प्रतिशत तक का प्रभावी प्रतिफल मिलेगा।

एईएल द्वारा जुलाई 2025 में जारी किए जाने वाले 1,000 करोड़ रुपये के दूसरे एनसीडी निर्गम को भी पहले ही दिन महज तीन घंटे में पूर्ण अभिदान मिला था।

बयान में कहा गया कि निर्गम से मिली कम से कम 75 प्रतिशत राशि का उपयोग मौजूदा कर्ज चुकाने में किया जाएगा। बाकी राशि सामान्य कॉरपोरेट उद्देश्यों के लिए इस्तेमाल की जा सकती है। निहारिका

निहारिका

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments