scorecardresearch
Wednesday, 25 February, 2026
होमदेशअर्थजगतअडाणी समूह के हाइफा बंदरगाह के अधिग्रहण से शहर भूमध्यसागर का अहम केंद्र बन जाएगा: मेयर

अडाणी समूह के हाइफा बंदरगाह के अधिग्रहण से शहर भूमध्यसागर का अहम केंद्र बन जाएगा: मेयर

Text Size:

हाइफा (इजराइल), 31 जनवरी (भाषा) हाइफा बंदरगाह के रणनीतिक अधिग्रहण के जरिए अडाणी समूह के इजराइल में प्रवेश करने से इजराइल का यह उत्तरी तटीय शहर भूमध्यसागर का मजबूत और रोमांचक केंद्र बन जाएगा। शहर की मेयर डॉ. ईनेत कालिश रोतेम ने मंगलवार को यह कहा।

अडाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकनॉमिक जोन (एपीएसईजेड) और इजराइल के गादोत समूह के संघ ने इजराइल में हाइफा बंदरगाह के 1.18 अरब डॉलर में निजीकरण के लिए पिछले वर्ष जुलाई में बोली जीती थी।

खरीद की प्रक्रिया इस वर्ष 11 जनवरी को पूरी की गई जिसके बाद से बंदरगाह के अद्यतन का कार्य पूरे जोरशोर से चल रहा है। इस साझेदारी में भारतीय भागीदार अडाणी की हिस्सेदारी 70 प्रतिशत और स्थानीय साझेदार का हिस्सा 30 फीसदी है।

हाइफा बदंरगाह शिपिंग कंटेनर के मामले में इजराइल का दूसरा सबसे बड़ा पोत और पर्यटक क्रूज शिप के मामले में सबसे बड़ा बंदरगाह है।

रोतेम ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘मैं अडाणी समूह और इसकी इजराइली साझेदार गादोत को बधाई देती हूं। हाइफा शहर में उनका स्वागत है।’’ उन्होंने बताया कि अडाणी-गादोत संघ ने निवेशकों को जो योजना दी है उसमें राष्ट्रीय मास्टर प्लान के अनुरूप कारोबार और पर्यटन के लिए रियल एस्टेट अवसंरचना का निर्माण करना शामिल है।

उन्होंने कहा, ‘‘हाइफा और बंदरगाह के बीच संबंध नए दौर में प्रवेश कर रहा है और यह भूमध्यसागर में हाइफा की स्थिति का फैसला करने वाला होगा और पर्यटन, अर्थव्यवस्था, सांस्कृतिक तथा पर्यावरण के लिहाज से इसे क्षेत्र का एक अग्रणी शहर बनाएगा।

भाषा

मानसी अजय

अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments