scorecardresearch
Wednesday, 25 February, 2026
होमदेशअर्थजगतमध्यप्रदेश में 60,000 करोड़ रुपये से ज्यादा का निवेश करेगा अडाणी समूह

मध्यप्रदेश में 60,000 करोड़ रुपये से ज्यादा का निवेश करेगा अडाणी समूह

Text Size:

इंदौर, 11 जनवरी (भाषा) अडाणी एग्रो, ऑयल एंड गैस के प्रबंध निदेशक प्रणव अडाणी ने बुधवार को घोषणा की कि उनका समूह राज्य में अपना विस्तार करते हुए अलग-अलग क्षेत्रों की परियोजनाओं में 60,000 करोड़ रुपये से ज्यादा का निवेश करेगा।

अडाणी ने राज्य के दो दिन के वैश्विक निवेशक सम्मेलन ‘इन्वेस्ट मध्यप्रदेश’ के उद्घाटन सत्र में यह घोषणा की।

उन्होंने बताया कि फिलहाल राज्य में बिजली उत्पादन और पारेषण (ट्रांसमिशन), गैस वितरण, सीमेंट उत्पादन, खाद्य प्रसंस्करण, रक्षा और अन्य क्षेत्रों में उनके समूह की कुल मिलाकर 27,500 करोड़ रुपये की परियोजनाएं चल रही हैं।

अडाणी ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व की तारीफ की और कहा कि प्राकृतिक संसाधनों की प्रचुरता, बेहद युवा तथा शिक्षित मानव संसाधन और कुशल व उद्योगपतियों की सीधी पहुंच वाले प्रशासन के चलते निवेशक राज्य में खास रुचि रखते हैं।

भाषा हर्ष

अर्पणा अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments