scorecardresearch
Monday, 23 February, 2026
होमदेशअर्थजगतअदाणी एयरोस्पेस, एम्ब्रेयर भारत में ई175 विमान बनाने के लिए असेंबली लाइन लगाएंगी

अदाणी एयरोस्पेस, एम्ब्रेयर भारत में ई175 विमान बनाने के लिए असेंबली लाइन लगाएंगी

Text Size:

नयी दिल्ली, 21 फरवरी (भाषा) अदाणी डिफेंस एंड एयरोस्पेस और ब्राजील की प्रमुख विमान विनिर्माता एम्ब्रेयर ने ई175 क्षेत्रीय जेट विमानों के लिए भारत में फाइनल असेंबली लाइन (एफएएल) स्थापित करने की योजना बनाई है।

इस संबंध में दोनों कंपनियों के अधिकारियों ने शनिवार को राष्ट्रीय राजधानी में ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनेसियो लुला डा सिल्वा और वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल की मौजूदगी में उन्नत समझौता ज्ञापन (एमओयू) का आदान-प्रदान किया।

यह कदम 27 जनवरी को घोषित रणनीतिक सहयोग के बाद उठाया गया है।

विज्ञप्ति के मुताबिक, जनवरी में हस्ताक्षरित शुरुआती एमओयू से आगे बढ़ते हुए यह पहल भारत में एकीकृत क्षेत्रीय परिवहन विमान (आरटीए) पारिस्थितिकी विकसित करने की व्यापक रूपरेखा का हिस्सा है।

ई175 विमान में अधिकतम 88 यात्री बैठ सकते हैं और इसे दूसरी एवं तीसरी श्रेणी के शहरों के बीच क्षेत्रीय हवाई संपर्क बढ़ाने के लिए तैनात किया जा सकता है।

विज्ञप्ति में कहा गया कि बड़े विमानों द्वारा कम सेवा वाले इन बाजारों में ई175 विमान नए मार्ग, बेहतर संपर्क और विश्वसनीय परिचालन को सक्षम बना सकता है।

भाषा प्रेम प्रेम

प्रेम

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments