scorecardresearch
Tuesday, 24 March, 2026
होमदेशअर्थजगतएसीएमई सोलर ने राजस्थान में अतिरिक्त 155 मेगावाट बैटरी भंडारण क्षमता शुरू की

एसीएमई सोलर ने राजस्थान में अतिरिक्त 155 मेगावाट बैटरी भंडारण क्षमता शुरू की

Text Size:

नयी दिल्ली, 24 मार्च (भाषा) एसीएमई सोलर होल्डिंग्स ने उसकी अनुषंगी कंपनियों के माध्यम से अतिरिक्त 155 मेगावाट/470.25 मेगावाट-घंटा बैटरी ऊर्जा भंडारण प्रणाली (बीईएसएस) क्षमता शुरू कर दी है।

कंपनी ने सोमवार को बयान में कहा कि इसके साथ ही उसकी कुल चालू बैटरी ऊर्जा भंडारण क्षमता बढ़कर 297.67 मेगावाट/951.74 मेगावाट-घंटा हो गई है। वहीं इसकी विशेष इकाई के तहत नियोजित कुल बीईएसएस क्षमता 835 मेगावाट/3,114.64 मेगावाट-घंटा है।

राजस्थान में स्थित ये बैटरी ऊर्जा भंडारण सुविधाएं मौजूदा संचालित अंतर-राज्यीय प्रसारण प्रणाली से जुड़ी हैं और ये मुक्त बाजार के आधार पर संचालित होंगी। इससे अधिकतम और न्यूनतम मांग के समय के बीच मूल्य अंतर से अतिरिक्त राजस्व प्राप्त होगा।

इन परियोजनाओं को इस तरह तैयार किया गया है कि कम मांग के समय बैटरियों को चार्ज किया जाए और अधिक मांग के समय ऊर्जा का निर्वहन किया जाए।

यह क्षमता ऊर्जा आपूर्ति एवं मांग के बीच संतुलन बनाने के साथ-साथ समग्र बिजली ग्रिड की स्थिरता सुधारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

एसीएमई सोलर होल्डिंग्स एक प्रमुख एकीकृत नवीकरणीय ऊर्जा कंपनी है जिसके पास सौर, पवन, भंडारण, फर्म और वितरण योग्य नवीकरणीय ऊर्जा तथा मिश्रित समाधानों सहित 8,071 मेगावाट का विविध खंड है।

भाषा निहारिका

निहारिका

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments