scorecardresearch
Wednesday, 1 April, 2026
होमदेशअर्थजगतअब तक वापस आ चुके हैं 2,000 रुपये के 98.45 प्रतिशत नोटः आरबीआई

अब तक वापस आ चुके हैं 2,000 रुपये के 98.45 प्रतिशत नोटः आरबीआई

Text Size:

मुंबई, एक अप्रैल (भाषा) भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने बुधवार को कहा कि 2,000 रुपये मूल्य वर्ग के चलन में मौजूद 98.45 प्रतिशत बैंक नोट अब तक वापस आ चुके हैं।

केंद्रीय बैंक ने 19 मई, 2023 को 2,000 रुपये मूल्यवर्ग के नोटों को चलन से वापस लेने की घोषणा की थी।

आरबीआई ने एक बयान में कहा कि 19 मई, 2023 को कारोबार समाप्ति के समय चलन में मौजूद 2,000 रुपये के नोटों का कुल मूल्य 3.56 लाख करोड़ रुपये था, जो 31 मार्च 2026 को घटकर 5,501 करोड़ रुपये रह गया है।

आरबीआई ने कहा, “इस तरह 19 मई 2023 तक चलन में मौजूद 2,000 रुपये के नोट में से 98.45 प्रतिशत अब तक वापस आ चुका है।”

केंद्रीय बैंक ने बताया कि 2,000 रुपये के नोटों को बदलने की सुविधा उसके 19 निर्गम कार्यालयों में उपलब्ध है। ये कार्यालय व्यक्तियों और इकाइयों के बैंक खातों में जमा के लिए भी ऐसे नोट स्वीकार कर रहे हैं।

इसके अलावा, आम लोग देश के किसी भी डाकघर से भारतीय डाक के जरिये 2,000 रुपये के नोट आरबीआई के किसी भी निर्गम कार्यालय को भेजकर अपने बैंक खाते में जमा करा सकते हैं।

इसके साथ ही आरबीआई ने यह स्पष्ट किया कि 2,000 रुपये के नोट अभी भी वैध मुद्रा बने हुए हैं।

भाषा प्रेम

प्रेम रमण

रमण

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments