scorecardresearch
Friday, 6 March, 2026
होमदेशअर्थजगत7-इलेवन ने बेंगलुरु में वैश्विक समाधान केंद्र शुरू किया

7-इलेवन ने बेंगलुरु में वैश्विक समाधान केंद्र शुरू किया

Text Size:

बेंगलुरु, 20 मई (भाषा) वैश्विक सुविधा स्टोर श्रृंखला 7-इलेवन ने बेंगलुरु में अपना वैश्विक समाधान केंद्र (जीएससी) शुरू किया है। अमेरिका के बाहर कंपनी का इस तरह का यह पहला केंद्र है।

कंपनी ने शुक्रवार को एक बयान में कहा कि यह केंद्र स्टोर पर व्यावसायिक गतिविधियों का समर्थन करने वाले उत्पादों को विकसित करके 7-इलेवन की रणनीति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

इसके अलावा यह जीएससी कंपनी की डिजिटल रणनीति में तेजी के साथ सूचना सुरक्षा, नेटवर्किंग और डेटा विज्ञान के क्षेत्रों में आंतरिक सूचना प्रौद्योगिकी क्षमताओं का विस्तार करेगा।

बयान में कहा गया कि प्रतिभाशाली लोगों की तलाश की लिहाज से बेंगलुरु 7एलेवेन के लिए डिजिटल नवाचारों को बढ़ावा देने को लेकर एक प्रमुख रणनीतिक स्थान है।

भाषा जतिन प्रेम

प्रेम

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments