लखनऊ, 25 जून (भाषा) उत्तर प्रदेश में प्रौद्योगिकी आधारित कृषि विकास की दिशा में सरकार के सहयोग से राज्य के 62 जिलों में 450 अत्याधुनिक ‘कंबाइन हार्वेस्टर’ किसानों को उपलब्ध कराए गए हैं।
बयान के मुताबिक, योगी आदित्यनाथ सरकार का उद्देश्य पारंपरिक खेती को आधुनिक संसाधनों से जोड़ते हुए किसानों को विज्ञान व प्रौद्योगिकी आधारित कृषि पद्धति अपनाने के लिए प्रोत्साहित करना है। ‘कंबाइन हार्वेस्टर’ से न केवल किसानों को फसल कटाई में होने वाली अतिरिक्त मेहनत से राहत मिलेगी, बल्कि फसलों की क्षति भी काफी हद तक कम होगी। समय के साथ-साथ उपज की गुणवत्ता और मात्रा में भी बढ़ोतरी होती है।
इसमें कहा गया, इसमें महिला किसानों की भागीदारी भी उल्लेखनीय रही। राज्य के 15 जिलों में 26 महिला किसानों को ‘कंबाइन हार्वेस्टर’ सौंपे गए। सिद्धार्थनगर, अमेठी, बस्ती, चित्रकूट, गोरखपुर, झांसी, कन्नौज, कानपुर नगर, कानपुर देहात, महाराजगंज, पीलीभीत, रामपुर, संत कबीर नगर, शाहजहांपुर और उन्नाव जिलों में महिला किसानों की भागीदारी अधिक देखी गई।
भाषा जफर जितेंद्र निहारिका
निहारिका
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.