नयी दिल्ली, 26 फरवरी (भाषा) अडाणी समूह की कंपनी अडाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन (एपीएसईजेड) के तहत संचालित होने वाले बंदरगाहों पर बृहस्पतिवार तक 30 करोड़ टन माल की लदाई एवं उठान हो चुका है।
कंपनी ने रविवार को एक बयान में यह जानकारी देते हुए कहा कि उसने यह उपलब्धि सिर्फ 329 दिनों में हासिल की है।
कंपनी के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) एवं पूर्णकालिक निदेशक करन अडाणी ने कहा, “एपीएसईजेड का प्रमुख बंदरगाह मुंद्रा अपने सभी नजदीकी प्रतिद्वंद्वियों से काफी आगे है और मात्रा के हिसाब से यह देश का सबसे बड़ा बंदरगाह बना हुआ है।”
एपीएसईजेड ने लगभग दो दशक पहले कामकाज शुरू किया था। इस दौरान इसकी बाजार हिस्सेदारी तेजी से बढ़ी है।
भाषा अनुराग प्रेम
प्रेम
प्रेम
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
