scorecardresearch
Tuesday, 24 March, 2026
होमदेशअर्थजगतवित्त वर्ष 2025-26 में 200 खनिज ब्लॉक की नीलामी हुई : केंद्र

वित्त वर्ष 2025-26 में 200 खनिज ब्लॉक की नीलामी हुई : केंद्र

Text Size:

नयी दिल्ली, 19 मार्च (भाषा) केंद्र सरकार ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसने वित्त वर्ष 2025-26 में रिकॉर्ड 200 खनिज ब्लॉक की नीलामी की है। यह एक साल में बेचे गए ब्लॉक की अब तक की सबसे ज़्यादा संख्या है। इस बार तमिलनाडु ने पहली बार नीलामी प्रक्रिया में हिस्सा लिया, जबकि उत्तराखंड ने अपना पहला मैग्नेसाइट ब्लॉक बेचकर इस दौड़ में अपनी जगह बनाई।

नीलाम किए गए 200 ब्लॉक में से 123 ब्लॉक खनन पट्टे वाले हैं, जबकि 77 ब्लॉक कंपोजिट लाइसेंस वाले हैं। यह दर्शाता है कि नीलामी में खनन कार्य और खोज — दोनों तरह के अवसरों का संतुलित मिश्रण मौजूद है।

इसके अलावा, 70 और खनिज ब्लॉक — जिनमें 38 खनन पट्टे (एमएल) और 32 कंपोजिट लाइसेंस (सीएल) शामिल हैं — के लिए निविदा आमंत्रित करने की प्रक्रिया अभी चल रही है। उम्मीद है कि इससे चालू वित्त वर्ष में सफल नीलामियों की कुल संख्या में और भी बढ़ोतरी होगी।

खान मंत्रालय ने बयान में कहा कि इस मामले में गुजरात 32 ब्लॉक के साथ सबसे आगे रहा। उसके बाद राजस्थान 30 ब्लॉक के साथ दूसरे स्थान पर और तमिलनाडु 22 ब्लॉक के साथ तीसरे स्थान पर रहा। ये

भाषा राजेश राजेश अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments