scorecardresearch
Sunday, 22 February, 2026
होमदेशअर्थजगतडीमैट खातों की संख्या जनवरी में 31 प्रतिशत बढ़कर 11 करोड़ पर

डीमैट खातों की संख्या जनवरी में 31 प्रतिशत बढ़कर 11 करोड़ पर

Text Size:

नयी दिल्ली, 14 फरवरी (भाषा) डीमैट खातों की संख्या जनवरी में बढ़कर 11 करोड़ पर पहुंच गई है। सालाना आधार पर यह 31 प्रतिशत की वृद्धि है। शेयर बाजारों से आकर्षण रिटर्न की वजह से डीमैट खातों की संख्या बढ़ रही है।

इसके अलावा जनवरी में नए खुलने वाले खातों की संख्या इससे पिछले चार माह से अधिक रही है। हालांकि, यह अब भी 2021-22 के औसत रनरेट 29 लाख से कम है।

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के विश्लेषण के अनुसार, नए खुलने वाले खातों की संख्या जनवरी में 22 लाख रही। दिसंबर में यह 21 लाख और सितंबर, अक्टूबर और नवंबर में 20-20 लाख रही थी।

आंकड़ों के अनुसार, जनवरी में डीमैट खातों की संख्या बढ़कर 11 करोड़ हो गई। जनवरी, 2022 में यह आंकड़ा 8.4 प्रतिशत था। सालाना आधार पर डीमैट खातों की संख्या 31 प्रतिशत बढ़ी है।

भाषा अजय अजय रमण

रमण

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments