scorecardresearch
Thursday, 5 March, 2026
होमदेशअर्थजगतआर्थिक वृद्धि को बढ़ावा देने के लिए कम एवं स्थिर मुद्रास्फीति जरुरी: आरबीआई लेख

आर्थिक वृद्धि को बढ़ावा देने के लिए कम एवं स्थिर मुद्रास्फीति जरुरी: आरबीआई लेख

Text Size:

मुंबई, 17 (भाषा) भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के एक लेख में कहा गया है कि आर्थिक वृद्धि को बढ़ावा देने के लिए बुनियादी ढांचे में सुधार और कम एवं स्थिर मुद्रास्फीति सुनिश्चित करने के साथ वृहद-आर्थिक स्थिरता भी बहुत जरुरी है।

आरबीआई बुलेटिन में मंगलवार को ‘स्टेट ऑफ द इकोनॉमी’ शीर्षक से प्रकाशित एक लेख में कहा गया है कि भारतीय अर्थव्यवस्था ने सुधार को समेकित किया है और ज्यादातर आर्थिक क्षेत्रों में गतिविधियां कोविड-19 महामारी से पहले के स्तर को पार कर गई हैं।

लेख के मुताबिक, ‘‘भारत कोविड-19 महामारी के प्रभाव से उबरने के लिए चुनौतियों का सामना कर रहा है। मानवता के लिए स्वास्थ्य क्षेत्र में बड़ा निवेश किया गया।’’

इसके अलावा डिजिटलकरण अभियान में तेजी, भारत में ‘यूनिकॉर्न’ कंपनियों की बढ़ती संख्या अर्थव्यवस्था में तेजी से आ रहे बदलाव को दर्शाती है।

लेख के अनुसार स्थायी आधार पर उच्च वृद्धि दर हासिल करने के लिए सरकार को पूंजीगत व्यय बढ़ाकर निजी निवेश को प्रोत्साहन देने की जरूरत है।

हालांकि आरबीआई ने यह साफ किया है कि इस लेख में व्यक्त विचार ‘लेखकों’ के हैं और कोई जरूरी नहीं है कि वे भारतीय रिजर्व बैंक के विचारों का प्रतिनिधित्व करते हों।

भाषा जतिन प्रेम

प्रेम

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments