scorecardresearch
Friday, 13 March, 2026
होमदेशअर्थजगतश्रीलंका की सरकारी तेल कंपनी ने ईंधन की कीमत बढ़ाई

श्रीलंका की सरकारी तेल कंपनी ने ईंधन की कीमत बढ़ाई

Text Size:

कोलंबो, 19 अप्रैल (भाषा) श्रीलंका की सरकारी तेल कंपनी सीलोन पेट्रोलियम कॉरपोरेशन (सीपीसी) ने सोमवार आधी रात से ईंधन की कीमत बढ़ा दी हैं। इससे पहले इंडियन ऑयल के स्थानीय परिचालन ने कीमतों में बढ़ोतरी की घोषणा की थी।

गौरतलब है कि श्रीलंका भीषण आर्थिक संकट का सामना कर रहा है और ताजा फैसले से आम लोगों की परेशानी बढ़ेगी।

सीपीसी ने 92 ऑक्टेन पेट्रोल की कीमत 84 रुपये बढ़ाकर 338 रुपये प्रति लीटर कर दी है। यह कीमत अब श्रीलंकाई भारतीय तेल कंपनी (एलआईओसी) की प्रति लीटर कीमत के बराबर हो गई है। सीपीसी एक महीने में दो बार दाम बढ़ा चुकी है।

भाषा पाण्डेय

पाण्डेय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments